Friday 6 April 2018

मोनालिसा

मोनालिसा ने फिर अपलोड की अपनी सेक्सी फोटो, देखने वालों के छूटे पसीने


मुम्बई: ‘बिग बॉस’ का सीजन 10 यूं तो कई वजहों से विवादों में रहा लेकिन इस रिएलिटी शो से सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोरी भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने| इसी शो में मनोलिसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत की शादी हुई और अब यह जोड़ी अपने हनीमून के लिए मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर है|‘बिग बॉस’ के बाद रिएलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी मोनालिसा और विक्रांत नजर आ चुके हैं, लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के चलते इस जोड़ी को अपना हनीमून मनाने का ही समय नहीं मिला| शादी के बाद दोनों डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ के अलावा भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे| शादी के लगभग 6 महीने बाद इस कपल ने हनीमून पर जाने की प्लानिंग की है और अब यह दोनों अपने इन पलों को काफी इंजॉय कर रहे हैं|
हाल ही में इन दोनों की मलेशिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी| अब मोनालिसा और विक्रांत की सिंगापुर की भी कुछ तस्वीर वायरल हो रही हैं| मोनालिसा ने शनिवार को मलेशिया और सिंगापुर की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की|


बता दें, अंतरा विश्वास यानी मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है और उन्‍होंने 50 से भी ज्‍यादा भोजपुरी फिल्‍मों में काम किया है| मोनालिसा ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में अपने डांस के लिए काफी फेमस हुई थीं|

No comments:

Post a Comment